Breaking

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 24,248 नए केस, कुल मरीजों की संख्या 7 लाख के करीब पहुंची

हाईलाइट

  •  24 घंटे में 24 हजार 248 नए केस, 425 की मौत
  •  देश में कुल मामले सात लाख के करीब पहुंचे

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के करीब पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 24 हजार 248 नए मामले सामने आए हैं और 425 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 6 लाख 97 हजार 413 हो गए हैं। इनमें से 19 हजार 268 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लाख 24 हजार 433 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 53 हजार 287 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.