दिल्ली: कोरोना के केस 1 लाख के पार, केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सुधर रहे हालात
हाईलाइट
- दिल्ली में कोरोना संक्रमण के केस 1 लाख के पार
- सीएम केजरीवाल बोले- 72 हजार लोग हो चुके हैं ठीक
- संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के पार पहुंच गए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, हालात सुधर रहे हैं। लगभग 72 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय टेस्ट और बेड की कोई समस्या नहीं है। हर दिन 20 से 24 हजार टेस्ट हो रहे हैं। अब 100 लोगों में सिर्फ 11 मरीज हैं। प्लाज्मा थेरेपी से मौतों पर नियंत्रण पाने में काफी मदद मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं: