Breaking

Consumer Protection Act 2019: आज से लागू होगा नया कानून, भ्रामक विज्ञापन देने पर होगी जेल, ग्राहकों को मिलेंगे नए अधिकार

हाईलाइट

  •  आज से पूरे देश में प्रभावी होगा उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019
  •  इस कानून के तहत पहली बार ग्राहकों को मिलेंगे नए अधिकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 (Consumer Protection Act 2019) आज (20 जुलाई) से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट को पूरे देश में लागू करने का नोटिफिकेशन सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। नया कानून कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट-1986 की जगह लेगा। नए कानून के तहत पहली बार ग्राहकों को नए अधिकार मिलेंगे। उपभोक्ता किसी भी उपभोक्ता न्यायालयों में मामला दर्ज करा सकेगा। नए कानून में विवादों के त्वरित निपटारे के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का प्रावधान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.