राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है और दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का ऑडियो सामने आने के बाद उनपर ये कार्रवाई की गई है। मीडिया में जो टेप सामने आए हैं, उसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है। टेप में पैसा लेकर सरकार गिराने की बात की जा रही है। हालांकि, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भंवर लाल शर्मा ने ऑडियो टेप को फर्जी बताया है।
Rajasthan: कांग्रेस ने भंवर लाल और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से सस्पेंड किया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के खिलाफ FIR की मांग
Reviewed by Dainik Bhaskar Hindi
on
जुलाई 17, 2020
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं: