उप्र/अयोध्या: 10 जून से भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण कार्य
हाईलाइट
- अयोध्या में 10 जून से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण कार्य
- काम शुरु होने से पहले कुबेर टीला मंदिर में होगा रुद्र अभिषेक समारोह
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर में बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राम मंदिर के निर्माण का काम बुधवार (10 जून) से रुद्र अभिषेक समारोह के बाद शुरू होगा। कुबेर टीला मंदिर में आयोजित होने वाले इस समारोह में सीमित संख्या में ही लोग शामिल होंगे। हालांकि पहले एक भव्य भूमिपूजन समारोह को आयोजित करने की भी योजना बनाई गई थी, जिसे कोरोना संकट के मद्देनजर टाल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: