Breaking

All Party Meeting: पीएम मोदी आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, चीन सीमा विवाद पर होगी चर्चा

हाईलाइट

  •  लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन से तनातनी
  •  झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद एक्शन में मोदी सरकार
  •  विवाद पर चर्चा के लिए पीएम की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक आज

लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन से लगातार तनातनी जारी है। सीमा पर भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने के बाद से माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना से देश के लोगों में आक्रोश है और चीन को कड़ा दवाब देने की मांग भी उठ रही है। वहीं भारतीय जवानों के साथ चीन की इस हरकत के बाद अब मोदी सरकार भी एक्शन में आ गई है। इसी के चलते आज (19 जून) शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक होगी। मीटिंग में शामिल होने के लिए 17 राजनीतिक दलों को न्योता दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.