PM मोदी: कोरोना के बाद बदल जाएगी दुनिया, जंग से जीत के लिए सबकी निगाहें भारत की ओर
हाईलाइट
- पीएम ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को किया संबोधित
- पीएम मोदी बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोरोना योद्धाओं का अहम रोल
कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को कर्नाटक की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कोरोना के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने कहा, दूसरे विश्व युद्ध के बाद आज सबसे बड़ा संकट आया है। जैसे विश्व युद्ध के बाद दुनिया बदली थी, वैसे ही कोरोना के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। पीएम ने ये भी कहा कि, महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में कोरोना योद्धाओं का रोल बहुत अहम है। इस जंग से जीत के लिए आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: