EPL: लिवरपूल ने 30 साल बाद जीता प्रीमियर लीग का खिताब, 19वीं बार चैंपियन बना क्लब
हाईलाइट
- लीग में चेल्सी ने गुरुवार को मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया, पॉइंट्स के आधार पर लिवरपूल का खिताब पक्का
- लिवरपूल 19 बार प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली दूसरी टीम, मैनचेस्टर यूनाइटेड 20 ट्रॉफी के साथ टॉप पर
दिग्गज फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी ने गुरुवार को 30 साल के लंबे इंतजार के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) का खिताब अपने नाम किया है। पिछली बार 1989-90 में लिवरपूल ने लीग का खिताब जीता था। लिवरपूल लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है। अब तक 19 बार लिवरपूल ने प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड लीग के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। यूनाइटेड ने अब तक 20 बार लीग का खिताब अपने नाम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: