पुलवामा: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी, मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
हाईलाइट
- पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
- मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं
कोरोना संकट के दौर में भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं भारतीय सेना भी लगातार इन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बुधवार को फिर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: