कोरोना का असर: भारत-श्रीलंका के बीच जून-जुलाई में होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज स्थगित
हाईलाइट
- कोरोना के कारण भारत का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा स्थगित
- टीम इंडिया को दौरे पर 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी
- उम्मीद है कि टीम इंडिया अब अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी
भारतीय क्रिकेट टीम का जून में होने वाला श्रीलंका का दौरा गुरुवार को कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) और श्रींलका क्रिकेट बोर्ड (SLC) दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जून-जुलाई के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी। उम्मीद है कि यह सीरीज अब अगस्त में खेली जाएगी। क्योंकि दोनों बोर्ड भविष्य में कार्यक्रम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/india-vs-sri-lanka-indias-tour-of-sri-lanka-called-off-due-to-covid-19-pandemic-136261

कोई टिप्पणी नहीं: