India-China Live Update: लद्दाख में LAC पर बढ़ा तनाव, भारतीय सेना अलर्ट, सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री की बैठक जारी
हाईलाइट
- लद्दाख में LAC पर चीन से तनातनी जारी
- 20 जवानों की शहादत के बाद से गुस्से में देश
- तनावपूर्ण हालात के बीच अलर्ट पर भारतीय सेना
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन से तनातनी जारी है। सोमवार रात भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद से देशभर में गम और चीन के प्रति गुस्से का माहौल बना हुआ है। 45 साल में ऐसा पहला मामला है जब भारत-चीन की झड़प में किसी सैनिक का खून बहा है। आज इन शहीदों की सूची जारी की जाएगी। वहीं चीन के भी 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर है, लेकिन चीन ने यह कबूला नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: