Breaking

क्रिकेट: हार्दिक को फिर याद आया चैट शो, बोले-विवाद के बाद मैंने और राहुल ने एक-दूसरे से ले लिया था 1 महीने का ब्रेक

हाईलाइट

  •  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर उस चैट शो विवाद को याद किया
  •  'कॉफी विद करण' चैट शो विवाद के कारण पंड्या और राहुल का करियर अधर में लटक गया था

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर उस चैट शो विवाद को याद किया है। जिसके कारण सिर्फ उनका ही नहीं उनकी टीम के साथी लोकेश राहुल का करियर भी अधर में लटक गया था। इन दोनों को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच भारत वापस बुला लिया गया था। इन दोनों ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणी की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.