Resort Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले इस्तीफों से घबराई कांग्रेस, 65 विधायकों को रिजॉर्ट में किया शिफ्ट, जानिए पूरा समीकरण?
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले गुजरात कांग्रेस ने 65 विधायकों को 3 अलग-अलग रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। विधायकों को 20, 20 और 25 की टीम में रखा गया है। कांग्रेस ने अपने कुछ विधायकों को बनासकांठा जिले के अंबाजी के पास एक रिजॉर्ट में रखा है। जबकि सौराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों को राजकोट के पास ही कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु के रिजॉर्ट नील सिटी में रखा गया है। वहीं, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात के विधायकों को फार्म हाउस में रखा गया है। कांग्रेस को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है जिसकी वजह से पार्टी ने ये कदम उठाया है। राज्यसभा चुनावों की घोषणा के बाद से कांग्रेस के 8 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/gujarat-congress-packs-65-mla-in-hotels-after-resignations-134919
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/gujarat-congress-packs-65-mla-in-hotels-after-resignations-134919

कोई टिप्पणी नहीं: