Breaking

दिल्ली: सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, खुद को किया आइसोलेट, कल कराएंगे कोरोना टेस्ट

हाईलाइट

  •  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब
  •  हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत
  •  कल कराया जाएगा कोरोना वायरस का टेस्‍ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत सोमवार को अचानक से खराब हो गई। रविवार से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद सावधानी बरतते हुए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। वहीं पहले से तय सभी बैठकों को भी कैंसिल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसके बाद उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.