Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 9851 नए केस, 273 की मौत, कुल मामले 2 लाख 26 हजार से ज्यादा
हाईलाइट
- 24 घंटे में 9851 नए मामले और 273 की मौत
- कोरोना के कुल मामले 2 लाख 26 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण अब इतनी तेजी से फैल रहा है कि, हर दिन 8 हजार से 9 हजार तक नए मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में मरीजों की संख्या 2 लाख 27 हजार के करीब पहुंच गई है।शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2 लाख 26 हजार 770 हो गई है। इसमें से 6 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 9 हजार 462 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 10 हजार 960 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: