Coronavirus in India: देश में मरीजों की संख्या 3 लाख के पार, 24 घंटे में 11,458 नए केस, 386 की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना वायरस के मामले तीन लाख के पार
- बीते 24 घंटे में 11,458 नए केस, 286 लोगों की हुई मौत
भारत में नोवल कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हर दिन सामने आ रहे कोरोना के मामलों ने भी फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 11 हजार 458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3 लाख 8 हजार 993 हो गए हैं। अब तक 8,884 लोगों की जान गई है। 1 लाख 45 हजार 779 सक्रिय मामले हैं जबकि 1 लाख 54 हजार 330 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: