Coronavirus in India: टूटा रिकॉर्ड, देश में पहली बार 24 घंटे में 15,968 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 4.56 लाख से ज्यादा
हाईलाइट
- 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 15,968 नए केस
- देश में मरीजों का आंकड़ा 4.56 लाख के पार पहुंचा
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 4.56 लाख के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश में सर्वाधिक 15,968 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पहली बार एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज पाए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 56 हजार 183 हो गई है। अब तक 14 हजार 476 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 58 हजार 685 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 1 लाख 83 हजार 22 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: