Breaking

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 8171 नए मरीज और 204 की मौत, कुल मामले 2 लाख के करीब

हाईलाइट

  •  भारत में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर
  •  24 घंटे में 8171 नए केस, 204 की मौत

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। अब देश में संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 8171 नए मरीज पाए गए हैं जबकि 204 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल 1 लाख 98 हजार 706 मामले हो गए हैं। अब तक 5598 लोगों की मौत हो चुकी है और 95 हजार 526 मरीज ठीक हुए हैं। 97 हजार 581 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.