Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9985 नए केस, 279 की मौत, मरीजों का आकंड़ा 2.76 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में मिले 9985 नए केस और 279 लोगों की मौत
- देश में कोरोना के कुल मामले 2 लाख 76 हजार के पार पहुंचे
भारत में नोवल कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 9985 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 279 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 76 हजार 583 हो गए हैं। अब तक 7745 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 35 हजार 206 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 33 हजार 632 मामले सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: