Corona Crisis: दिल्ली में तेजी से फैलने वाला है कोरोना, ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत-केजरीवाल
हाईलाइट
- कोरोना पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- कहा- 31 जुलाई तक कोरोना के 5.32 लाख केस संभव
- हमें एक दूसरे से नहीं बल्कि मिलकर कोरोना से लड़ना है
राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) और अस्पतालों की स्थिति को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा, मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। जिन लोगों ने मेरे लिए दुआएं की उन सभी का शुक्रिया। सीएम ने यह भी चेताया है कि, राजधानी में कोरोना का संक्रमण अभी और तेजी से फैलेगा, 31 जुलाई तक दिल्ली में कोरोना के 5.32 लाख केस संभव हैं, ऐसे में हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ये लड़ाई-झगड़े का वक्त नहीं है हम एलजी का आदेश मानेंगे और मिलकर कोरोना को हराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: