Breaking

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत: हिंसा की आग में झुलसा अमेरिका, ट्रंप बोले- प्रदर्शनों से निपटने के लिए उतारेंगे सेना

हाईलाइट

  •  अश्वेत अमेरिकी फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में गई जान
  •  जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हिंसा की चपेट में अमेरिका
  •  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को उतारने की दी धमकी

अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से अमेरिका हिंसा की आग में जल रहा है। कई बड़े शहरों से लूटपाट, दंगे और आगजनी की घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। हिंसा की लपटें राजधानी वॉशिंगटन डीसी और वाइट हाउस तक पहुंच चुकी हैं। वहीं देश के हालात नियंत्रण से बाहर निकलते देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंसाग्रस्त इलाकों में हथियारों से लैस सेना के जवानों को उतारने की धमकी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.