क्रिकेट: विराट कोहली खुद की बायोपिक में भूमिका निभाने तैयार, लेकिन रखी यह शर्त
हाईलाइट
- कोहली ने कहा, अगर भविष्य में उनकी बायोपिक बनती है तो वह उसमें खुद ही अपनी भूमिका निभाने को तैयार
- कोहली ने कहा, इस बायोपिक में उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उनके साथ काम करें
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, अगर भविष्य में उनकी बायोपिक बनती है तो वह उसमें खुद ही अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं। लेकिन इसके लिए उनकी एक शर्त है कि, इस बायोपिक में उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उनके साथ काम करें। कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सेशन के दौरान यह बात कही है। इस सेशन के दौरान दोनों ऐथलीट ने कई मुद्दों पर बात की।

कोई टिप्पणी नहीं: