बयान: ट्रंप ने कहा- चीन की लैब से निकला कोरोनावायरस, मेरे पास सबूत लेकिन अभी बताने की अनुमति नहीं
हाईलाइट
- नोवल कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
- ट्रंप का दावा- चीन की लैब से ही निकला कोरोनावायरस
- ट्रंप ने कहा- मेरे पास सबूत लेकिन अभी बताने की अनुमति नहीं
चीन के वुहान शहर से फैले नोवल कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि करीब दो लाख 30 हजार लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। ऐसे में ये सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर ये वायरस वुहान शहर कैसे पहुंचा? इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आई है। कुछ का मानना है कि ये वायरस किसी जानवर के जरिए इंसानों तक पहुंचा और फिर ये इंसानों से इंसानों में फैलता चला गया। एक थ्योरी ये भी है कि ये वायरस चीन की ही लैब से निकला है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोनावायरस की उत्पत्ती चीन की वायरोलॉजी लैब में हो सकती है। हालांकि चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/trump-confident-that-coronavirus-may-have-originated-in-chinese-lab-126022
कोई टिप्पणी नहीं: