Breaking

दर्दनाक हादसा: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी ने प्रवासी मजदूरों को कुचला, 16 की मौत, PM ने जताया दुख

हाईलाइट

  •  औरंगाबाद-जालना रेलवे ट्रैक पर हुआ दर्दनाक हादसा
  •  ट्रैक पर सो रहे एक दर्जन से अधिक मजदूरों को मालगाड़ी ने कुचला

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे ट्रैक पर सो रहे एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूरों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इस हादसे में करीब 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। इन्हें औरंगाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरंगाबाद के कर्माड स्टेशन के पास औरंगाबाद-जालना रेलवे ट्रैक पर यह हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.