क्रू डेमो-2 मिशन लॉन्च: नासा ने पहली बार निजी कंपनी के अंतरिक्ष यान से ISS भेजे एस्ट्रोनॉट्स, दोनों पृथ्वी की निचली कक्षा में सुरक्षित पहुंचे
हाईलाइट
- भारतीय समय के अनुसार स्पेसएक्स के रॉकेट ने शनिवार रात करीब 1 बजे उड़ान भरी
- 21 जुलाई 2011 के बाद पहली बार अमेरिकी धरती से कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा गया
- स्पेसएक्स अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी है
यूएस की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने निजी कंपनी स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान द क्रू ड्रैगन से दो एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर भेजा। इस मिशन को भारतीय समयानुसार शनिवार रात करीब एक बजे अमरीका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। यही पहली बार हुआ है कि कोई निजी अंतरिक्षयान के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मिशन की लॉन्चिंग देखने के लिए फ्लोरिडा स्थित स्पेस सेंटर पहुंचे। लॉन्चिंग के कुछ घंटे बाद उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल सफलतापूर्वक पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंच गया है। दोनों एस्ट्रॉनॉट्स सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: