Breaking

मुंबई 26/11: बेसहारा हुए आंतकी अजमल कसाब की शिनाख्त करने वाले हरिश्चंद्र श्रीवर्धनकर, परिवार ने छोड़ा

हाईलाइट

  •  मुंबई हमले में घायल हो गए थे हरिश्चंद्र श्रीवर्धनकर
  •  बैग से आतंकी अबू इस्माइल का किया था सामना

मुंबई 26/11 के आंतकी हमले में एक मात्र जिंदा आतंकी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) की पहचान करने वाले शख्स को उसके परिवार ने छोड़ दिया है। हरिश्चंद्र श्रीवर्धनकर (Harishchandra Shrivardhankar) पहले शख्स थे, जिन्होंने कसाब की शिनाख्त की थी। हरिश्चंद्र को उनके घर वालों ने छोड़ दिया है, वे उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहते। अब ये हालात हो गई है कि वे लावारिस की तरह सड़कों पर पड़े थे। एक दुकानदार ने श्रीवर्धनकर को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें परिवार तक पहुंचाया गया, लेकिन घरवालें ओल्ड ऐज होम में रखना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.