India Fights Corona: सरकार ने देशभर के जिलों को तीन अलग-अलग जोन में बांटा, जानें कितना खतरनाक है आपका जिला
हाईलाइट
- तीन जोन में बांटे गए देश के जिले
- कोरोना संकट की वजह से रेड-ग्रीन-ऑरेंज जोन बनाए
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 73 लोगों की मौत हुई और 1,993 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 35,043 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,147 पहुंच गई है। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। हर जिले और राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय जिलों को तीन अलग-अलग रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन बांटा गया है। केंद्र ने संकेत दिए हैं 4 मई से ग्रीन जोन में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सामान्य जनजीवन का हिस्सा रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: