Amphan Cyclone: अगले कुछ घंटों में तबाही मचा सकता है तूफान 'अम्फान', सहमे कई राज्य, जानिए कहां-कहां से गुजरेगा
हाईलाइट
- सुपर साइक्लोन में बदला चक्रवाती तूफान अम्फान
- उफान पर पहुंच कई राज्यों में मचा सकता है तबाही
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान अब सुपर साइक्लोन बन चुका है। यह तेज रफ्तार के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुपर साइक्लोन अगले 6 घंटों के दौरान फिर से अपना रूप बदलेगा। यह अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इससे तेज आंधी-बारिश हो सकती है। इस खतरे को देखते हुए बंगाल ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ, सशस्त्र बल और भारतीय तटरक्षक बल को भी अलर्ट पर रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: