Breaking

तारीफ: इयान बॉथम ने कहा, भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए विराट कोहली सबसे सही खिलाड़ी

हाईलाइट

  •  इयान बॉथम ने कहा, अगर मौजूदा दौर में खेलते तो कोहली के साथ खेलना बेहद पसंद करता
  •  बॉथम ने कहा, भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए विराट कोहली सबसे सही खिलाड़ी

इंग्लैंड के पूर्व महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, वह अगर मौजूदा दौर में खेलते तो कोहली के साथ खेलना बेहद पसंद करते। बॉथम के मुताबिक कोहली भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं। प्लेराइट फाउंडेशन से ऑनलाइन चैट के दौरान बॉथम ने कहा, विराट सामने वाली टीम से मैच छीन कर ले जाते हैं। वह अपने खिलाड़ियों के लिए बोलते हैं। मैं उनके खिलाफ खेलना पसंद करता। वह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए एकदम सही शख्स हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.