Death Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
हाईलाइट
- पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू की आज (27 मई) 56वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 1964 में नेहरू का 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 1947 में भारत को मिली स्वतंत्रता के बाद से 1964 में निधन होने तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 27 मई को अंतिम सांस लेने के बाद 28 मई को नेहरू का यमुना के तट पर शांतिवन में अंतिम संस्कार किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: