Economic Package: कहां और कैसे होगा 20 लाख करोड़ का इस्तेमाल? आज शाम 4 बजे बताएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
हाईलाइट
- PM ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान
- आज वित्त मंत्रालय बताएगा कहां और कैसे खर्च होगा पैकेज
देश में कोरोना के कारण उभरी वित्तीय समस्याओं को दूर करने और इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार रात देश के नाम अपने संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। अब इस पैकेज का इस्तेमाल कहां और कैसे होगा इसकी जानकारी आज (बुधवार) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। वित्त मंत्री आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगी कि, पैकेज से किन क्षेत्रों को कितनी राशि दी जाएगी और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं: