Fight COVID19: छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए बढ़ाई गई धारा 144, हिमाचल में 31 मई तक कर्फ्यू
हाईलाइट
- छत्तीसगढ़ में लागू धारा 144 अगले 3 महीने के लिए बढ़ाई गई
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में लागू सीआरपीसी की धारा 144 को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया, कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू थी। अब जिला कलेक्टरों ने वर्तमान स्थिति में वायरस फैलने की आशंका जताई है। इससे बचाव के लिए सभी जिलों में धारा 144 की अवधि में वृद्धि करने का फैसला लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: