दिल्ली: आज से महंगी हुई शराब, चुकाने होंगे MRP पर 70 फीसदी ज्यादा, सरकार ने लगाया स्पेशल कोरोना फीस
हाईलाइट
- दिल्ली में शराब हुई महंगी
- सरकार ने लिया स्पेशल कोरोना फीस लगाने का फैसला
दिल्ली में आज (मंगलवार) से शराब महंगी हो गई है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस (Special Corona Fees) लगाने का फैसला लिया है। अब लोगों को MRP से 70 फीसदी ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। बता दें हरियाणा सरकार ने भी शराब (Liquor) पर कोविड-19 सेस लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: