Cyclone Amphan LIVE: ‘अम्फान’ की रफ्तार हुई तेज, दोपहर में तटीय इलाकों से टकराएगे चक्रवात, ओडिशा से निकाले गए 1 लाख लोग
हाईलाइट
- अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘अम्फान’
- बंगाल-ओडिशा में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ भारत के तटीय राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के करीब पहुंच गया है। जिसके कारण इन राज्यों में जगह-जगह तेज हवाओं और बारिश का दौर भी जारी है। तूफान अब ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो चुका है, जिससे बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ आज (20 मई) दोपहर बाद या शाम तक तट से टकराने की संभावना है। असम सरकार ने भी तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: