Breaking

Coronavirus in India: 37 हजार पार संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटे में 71 की मौत और 2293 नए पॉजिटिव मिले

हाईलाइट

  •  देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1218
  •  महाराष्ट्र से 347 मजदूरों को लेकर भोपाल पहुंची स्पेशल ट्रेन
  •  CRPF के जवानों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 122

पूरी दुनिया के साथ भारत में भी वायरस से जंग जारी है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई और 2,293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 37,336 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,218 पहुंच गई है। इसके अलावा 9,951 लोग स्वस्थ हुए हैं और 26,167 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-update-news-in-india-126273

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.