Coronavirus in India: देश में 35 हजार से ज्यादा केस और 1,147 की मौत, मजदूरों की घर वापसी शुरू, तेलंगाना से 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन झारखंड रवाना
हाईलाइट
- महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा बीमारों की संख्या
- अबतक एक हजार 147 लोगों की गई जान
- महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा बीमारों की संख्या
देश में कोरोना महावायरस का संकट गहराता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1100 सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 73 लोगों की मौत हुई और 1,993 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 35,043 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,147 पहुंच गई है। इसके अलावा 8,889 लोग स्वस्थ हुए हैं और 25,007 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-update-news-in-india-126017

कोई टिप्पणी नहीं: