Coronavirus india: देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, बीते दो दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, 320 मरीजों ने दम तोड़ा
हाईलाइट
- भारत में तेजी से बढ़ रहा है कोरोनावायरस का खतरा
- बीते दो दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज
- पिछले तीन दिनों में कोरोना से 320 मरीजों ने दम तोड़ा
देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक रविवार तक इस गंभीर बीमारी से अबतक 1 लाख 31 हजार 868 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 54 हजार 441 मरीजों ने इस बीमारी के खिलाफ जंग जीती है। वहीं 3 हजार 867 लोगों की मौत हो गई। वहीं बीते दिन शनिवार को रिकॉर्ड 6 हजार 661 मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 6 हजार 570 पॉजिटिव मिले थे। इधर, दिल्ली के जेल विभाग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 60 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों को इमरजेंसी पैरोल देने का फैसला लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: