Corona World Update: दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख से अधिक
हाईलाइट
- दुनिया में अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस वायरस से अब तक 45 लाख 25 हजार 420 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों का वैश्विक आंकड़ा 3 लाख 3 हजार 372 तक पहुंच गया है, जबकि 17 लाख 3 हजार 808 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। अमेरिका, स्पेन, रूस, ब्रिटेन, इटली और ब्राजील कोविड-19 के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: