COVID-19 World: दुनियाभर में 49 लाख से ज्यादा मामले, मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार
हाईलाइट
- दुनियाभर में 49 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव
- कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 24 हजार के पार
पूरी दुनिया में नोवल कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक वैश्विक कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 49 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। 'Worldometer' वेबसाइट के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 49 लाख 89 हजार 197 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 3 लाख 24 हजार 970 लोगों की मौत हुई है, जबकि 19 लाख 59 हजार 272 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: