Corona World Update: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 70 हजार पार, पूरी दुनिया में 37 लाख से ज्यादा केस
हाईलाइट
- पूरी दुनिया में 37 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित
- अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 70 हजार से ज्यादा की मौत
वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में चुके हैं। बुधवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 37 लाख 28 हजार 254 तक पहुंच गया है। अब तक 2 लाख 58 हजार 360 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख 42 हजार 575 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: