Corona World Update: दुनियाभर में कोरोना के मामले 43 लाख 42 हजार से ज्यादा, 3 लाख के करीब मौतें
हाईलाइट
- दुनिया में कोरोना वायरस के मामले 42 लाख से ज्यादा
- महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंचा
नोवल कोरोना वायरस महामारी के चलते हुई मौतों का वैश्विक आंकड़ा 2 लाख 92 हजार के पार चला गया है। जबकि अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार सुबह तक पूरी दुनिया में कोरोना के 43 लाख 42 हजार 453 मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 2 लाख 92 हजार 893 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लाख 2 हजार 443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं। इसके बाद संक्रमण के कारण हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में स्पेन, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस का स्थान है।
कोई टिप्पणी नहीं: