Coronavirus in India: 24 घंटे में 3,604 नए मरीज, अब तक 70 हजार 756 लोग हुए संक्रमित, 2293 की मौत
हाईलाइट
- देश में कोरोना वायरस के मामले 70 हजार पार
- पिछले 24 घंटों के दौरान मिले 3604 नए मरीज
देश में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह वायरस अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है, जबकि 70 हजार से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3604 मरीज मिले हैं, इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 70 हजार 756 हो गए हैं। इसमें से 40 हजार 8 ऐक्टिव केस हैं। अब तक 22 हजार 454 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: