Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में 2644 नए मरीज, कुल मामले 40 हजार के करीब, अब तक 1301 की मौत
हाईलाइट
- देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 40 हजार के करीब पहुंचे
- अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत, 10, 632 लोग हुए ठीक
देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 40 हजार के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2644 केस सामने आए हैं, जबकि 83 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: