कोरोना संकट: सोनिया गांधी के साथ विपक्ष की बैठक आज, 25 दलों के नेता होंगे शामिल
हाईलाइट
- सोनिया गांधी अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक
- कोरोनावायरस व लॉकडाउन को लेकर चर्चा करेगा विपक्ष
कोरोना संकट के बीच आज (शुक्रवार) विपक्ष के नेताओं की एक बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 3 बजे होगी। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शामिल होना तय नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी ने मीटिंग से दूरी बना ली है।

कोई टिप्पणी नहीं: