Breaking

नेशनल टेक्नोलॉजी डे: पोखरण-2 की 22वीं वर्षगांठ पर PM ने वाजपेयी के राजनीतिक नेतृत्व को किया सलाम

हाईलाइट

  •  हर साल 11 मई को मनाया जाता है नेशनल टेक्नोलॉजी डे
  •  पोखरण-2 की 22वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दी बधाई
  •  मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को किया सलाम

हर साल 11 मई को देश में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। साथ ही कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में तकनीक के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, कोविड-19 से लड़ने में भी तकनीक के योद्धा अपना योगदान दे रहे हैं। हम उन्हें सलाम करते हैं। पोखरण परीक्षण को लेकर पीएम ने कहा, हम आज के दिन वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि को याद करते हैं। यह भारत के इतिहास में एक मील का पत्थर और ऐतिहासिक क्षण था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.