Accident: महाराष्ट्र में ट्रक से टकराई बस, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत, 15 घायल
हाईलाइट
- सोलापुर से झारखंड की ओर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
- बस ड्राइवर समेत 4 प्रवासी मजदूरों की मौत, 15 घायल
लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर लगातार अपने घर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं, लेकिन घर वापसी की इस जंग में अब तक दर्जनों मजदूर अपनी जान गंवा चुके हैं।अब महाराष्ट्र में एक बार फिर प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार हुए हैं। मंगलवार सुबह राज्य के यवतमाल में बस एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस सोलापुर से झारखंड की ओर जा रही थी।
कोई टिप्पणी नहीं: