Covid-19: कोरोना वायरस से निपटने के लिए वर्ल्ड बैंक भारत को देगा 1 अरब डॉलर
हाईलाइट
- कोरोना से निपटने के लिए विश्व बैंक 25 देशों की आर्थिक मदद करेगा
- भारत को 1 अरब डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता देने का ऐलान
पूरी दुनिया में नोवल कोरोनावायरस महामारी (novel coronavirus) से हो रही तबाही पर लगाम लगाने के लिए वर्ल्ड बैंक ने कई देशों को आपातकालीन वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। कोरोना से निपटने के लिए वर्ल्ड बैंक भारत को 1 अरब डॉलर का इमरजेंसी फंड देगा। इसके अलावा विश्व बैंक ने दुनिया के 25 देशों की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। इसके लिए 1.9 अरब डॉलर का फंड मंजूर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: