Breaking

Viral video: यूपी के भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- मुसलमानों से कोई भी सब्जी न खरीदे

हाईलाइट

  •  यूपी के बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल
  •  विधायक ने कहा- मुसलमानों से न खरीदें सब्जी
  •  देवरिया की बरहज सीट से विधायक हैं सुरेश तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ कहा है कि कोरोना संकट के माहौल में एकता और भाईचारे को प्रधानता दी जाए, बावजूद इसके कुछ लोग मानने को राजी नहीं हैं। कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच देश में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द्र को चोट पहुंचा रही हैं। दिल्ली के मरकज में तबलीगी जमात का मामला सामने आने के बाद देश में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें एक विशेष वर्ग को टारगेट किया गया हो। अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विधायक लोगों को सब्जी खरीदने को लेकर आगाह कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.