Coronavirus Outbreak: क्या सच में चीन की लैब से निकला कोरोनावायरस? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच
हाईलाइट
- नोवल कोरोनावायरस से अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
- वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आई
- क्या सच में चीन की लैब से निकला कोरोनावायरस?
चीन के वुहान शहर से फैले नोवल कोरोनावायरस से अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि करीब डेढ़ लाख लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। ऐसे में ये सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर ये वायरस वुहान शहर कैसे पहुंचा? इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आई है। कुछ का मानना है कि ये वायरस किसी जानवर के जरिए इंसानों तक पहुंचा और फिर ये इंसानों से इंसानों में फैलता चला गया। एक थ्योरी ये भी है कि ये वायरस चीन की ही लैब से निकला है। चीन के लैब से वायरस निकलने की थ्योरी की सच्चाई का पता लगाने के लिए अमेरिका की खुफिया एजेंसियां भी काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: