Breaking

Coronavirus in India: भारत में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 8356 पर पहुंचा, 273 लोगों की मौत

हाईलाइट

  •  भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8356 पर पहुंचा
  •  कोविड-19 से अबतक 273 लोगों की मौत
  •  देश के कई राज्यों में बढ़ाया लॉकडाउन

भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा आज (रविवार) सुबह 11 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8356 पर पहुंच गई है। वहीं अबतक 273 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित 7367 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं 715 मरीज स्वास्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.